Breaking News

आंधी तूफ़ान ने ली यूपी में 16 जानें

07 Jun, 2019 1335

संवाददाता/in24 न्यूज़.   

यूपी में कुदरत के कहर ने 19 मासूम लोगों की ज़िंदगी लील ली. गौरतलब है कि देर रात आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से भारी नुकसान हुआ है. इस दौरान प्रदेश के मैनपुरी,कासगंज और एटा में आकाशीय बिजली गिरने समेत विभिन्न घटनाओं में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 48 घायल हुए हैं. मैनपुरी जिले में सबसे ज्यादा 6 लोगों की मौत हुई है. मैनपुरी के ग्राम लुखरपुरा के एक मकान की दीवार ढहने से उसकी चपेट में आकर हिमांशु, माया देवी की मौत हो गई. वहीं कुरावली के ही ग्राम नगला छिद्दू में बिजली की चपेट में आकर कृष्णकांत की मौत हो गई. जबकि अन्य निवासी किरन की बिजली गिरने से मौत हो गई. बिछवा क्षेत्र के ग्राम जगतपुर निवासी राजेश की पेड़ गिरने के दौरान उसकी चपेट में आने से मौत हो गई. वहीं गांव बरा सूरजपुर में सुनैना की छज्जा गिरने से मौत हो गई. 

अन्य खबरे