Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

पाकिस्तान में हुई सीएम योगी की तारीफ़

08 Jun, 2020 936

संवाददाता/in24 न्यूज़.
अच्छे काम की तारीफ हर जगह होती है और जिस तरह कोरोना संकट के दौर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्य किए हैं, उसकी तारीफ कई देशों में हो रही है. इतना ही नहीं भारत से बैर रखने वाले देश पाकिस्तान में मीडिया भी उनका कायल हो गया है। पाकिस्तान के चर्चित अखबार द डॉन के संपादक फहद हुसैन कोरोना के दौरान योगी आदित्यनाथ द्वारा उठाए गए कदमों की तारीफ करते हुए उनके मुरीद हो गए हैं। फहद ने अपने ट्वीट के साथ एक ग्राफ शेयर करते हुए लिखा है कि ये ग्राफ ध्यान से देखिए, उत्तर प्रदेश और पाकिस्तान की तुलना की जाए तो आप ये देख सकते हैं कि पाकिस्तान में उत्तर प्रदेश से कहीं अधिक मौतें हुई हैं। मैं एक चार्ट के माध्यम से आपको ये समझाऊंगा। यूपी ने कड़ाई से लॉकडाउन का पालन कराया, लेकिन पाकिस्तान में यह नहीं हो सका जिसका नतीजा है कि यहां संक्रमण और मौतों की दर ज्यादा है, जबकि उत्तर प्रदेश में कम है। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा कि उत्तर प्रदेश की जनसंख्या 22 करोड़ 50 लाख के करीब है और पाकिस्तान की 20 करोड़ से थोड़ी अधिक। दोनों का प्रोफाइल एक जैसा है और साक्षरता दर भी समान है। पाकिस्तान में उत्तर प्रदेश के मुकाबले प्रति किलोमीटर जनसंख्या घनत्व कम है और प्रति व्यक्ति आय अधिक है। लेकिन तब भी उत्तर प्रदेश में कोविड 19 से कम मौतें हुई हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश में अभी तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 10261 है, जबकि पाकिस्तान में 98943 लोग इस वैश्विक महामारी से संक्रमित हैं। वहीं इस वायरस से पाकिस्तान में मरने वालों की संख्या 2002 है, जबकि उत्तर प्रदेश में अभी तक 275 लोगों की इससे जान गई है। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को 433 नए मरीजों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई, जिससे कुल संख्या बढ़कर 10,536 तक जा पहुंची। संक्रमण से अब तक 275 लोगों की जान जा चुकी है। राहत की बात यह 6,185 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.