Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

30 लोगों से भरी नाव गंडक में डूबी

26 Aug, 2021 956

संवाददाता/in24 न्यूज़
बिहार के चंपारण स्थित बगहा के दीनदयाल नगर पर दियारा जाने के दौरान एक नाव डूब गई। इससे स्थानीय लोगों में घबराहट और डर का माहौल है। नाव पर सवार करीब 30 लोग गुरुवार की सुबह तकरीबन साढ़े 8 बजे निकले थे। बगहा से दियारा जाने के लिए नाव खुलने के थोड़ी देर बाद ही नदी के बीच में पहुंच गई। इस दौरान भंवर में फंसने से नाव पलट गई। करीब 5 लोग तैर कर बाहर निकल गए हैं।  सूचना मिलने के बाद प्रशासन की टीम गंडक नदी के आसपास के घाटों पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। गंडक नदी में बगहा शहर के दीनदयाल नगर घाट पर नाव डूबी जिस पर करीब 30 लोगों के सवार होने की आशंका जताई गई है। नाव हादसा को लेकर पूरे इलाके में अफरातफरी मची है। बताया जाता है कि दियारा से शहर की ओर पैसेंजर से भरी नाव आ रही थी। नाव पर अधिक लोग सवार थे इस कारण नदी की धारा में ही नाव असंतुलित होकर डूब गई। नाव हादसा का कारण प्राथमिक तौर पर नाव पर भैंस समेत अन्य मवेशियों का लादना भी बताया जा रहा है, जिसने नाव को असंतुलितकर दिया। फिलहाल घटनास्थल पर वरीय अधिकारी कैंप कर रहे हैं। साथ ही राहत और बचाव का काम भी चलाया जा रहा है। बता दें गंडक में लापता लोगों के परिजनों में अफरातफरी का माहौल है।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.