Breaking News

केरल में चलती ट्रेन में लड़ाई के बाद शख्स ने यात्री को लगाई आग, तीन की मौत

03 Apr, 2023 761

संवाददाता/in24 न्यूज़.
चलती ट्रेन में मामूली कहासुनी के बाद केरल में एक यात्री ने अपने सह-यात्री में आग लगा दी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। यह मामला, केरल (Keral) के कोझिकोड में रविवार को हुआ। बताया जा रहा है कि कथित तौर पर एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने को लेकर दो यात्रियों के बीच झगड़ा हो गया। इस बाद एक एक शख्स ने दूसरे यात्री पर कोई ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसमें आग लगा दी। जिसके कारण ट्रेन में भगदड़ मच गई और झुलसने से तीन लोगों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। मरने वालों में एक महिला और एक बच्चा भी शामिल है। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद शख्स ट्रेन की जंजीर खींचकर फरार हो गया। रेलवे के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ये घटना अलप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस (Alappuzha - Kannur Executive Express) में हुई। अभी तक आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। सूत्रों के मुताबिक घटना रात करीब 9.45 बजे हुई, जब ट्रेन कोझिकोड शहर को पार करने के बाद कोरापुझा रेलवे पुल पर पहुंची थी। इसके बाद यात्रियों ने रेलवे सुरक्षा बल को घटना की सूचना दी। इसके बाद आग लगाई बुझाई गई। आरपीएफ (RPF) को बताया गया कि ट्रेन में एक व्यक्ति ने एक सहयात्री को कथित तौर पर आग लगाने के बाद आठ दूसरे लोगों को भी घायल कर दिया। इसके कुछ घंटे बाद इलाथुर रेलवे स्टेशन के पास पटरियों पर एक साल के बच्चे और एक महिला समेत तीन लोगों के शव बरामद किए गए। फिलहाल आगे की करवाई जारी है।

अन्य खबरे