भारत में कोरोना से एक दिन में 3 की मौत !
संवाददाता/in24न्यूज़. भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है पहली बार एक ही दिन में 3 मौतों का मामला सामने आया. मुंबई में शनिवार की रात जहां 63 वर्षीय कोरोना के एक मरीज की मौत हो गई, वही पटना में 38 साल के सैफ अली की मौत की खबर सामने आई . सैफ मुंगेर का रहने वाला था और वह हाल ही में कतर से आया था. 20 मार्च को उसे एम्स में भर्ती किया गया. सैफ डायबिटीज का मरीज था. उसकी किडनी भी खराब थी. 60 साल से कम उम्र में हुई मौत का यह पहला मामला है. रविवार को गुजरात के सूरत में 67 साल के वरिष्ठ नागरिक की मौत हो गई. उन्हें अस्थमा का मर्ज था और उनकी दोनों किडनी फेल हो चुकी थी. देश में अब तक कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 7 हो गई है.
महाराष्ट्र में कोरोनावायरस की स्थिति बेहद गंभीर है 24 घंटे में यहां 10 नए मामले कोरोना वायरस के सामने आए. इनमें से 6 मरीज मुंबई से तो 4 मरीज पुणे में पाए गए.