Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

राखी सावंत ने किया बड़ा खुलासा, मां के अंतिम संस्कार के दिन भी आदिल ने की थी मारपीट

08 Feb, 2023 859

साक्षी शर्मा/in24 न्यूज़ 

 

                राखी सावंत आए दिन सुर्ख़ियों में बनी रहती है। जबसे राखी ने आदिल दुर्रानी से शादी की है तबसे ही राखी और आदिल के बीच कुछ भी सही नहीं चल रहा हैं। दोनों के बीच झगड़े होते होते अंजाम अब देखने को मिल रहा है। जिसमें आदिल की मुसीबतें बढ़ती नज़र आ रही है। राखी द्वारा 7 फ़रवरी को आदिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।  जिसके बाद अब आदिल को कोर्ट की सुनवाई के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। लेकिन आदिल की मुसीबतें इसलिए बढ़ सकती है क्योंकि राखी ने आदिल पर कई गंभीर आरोप लगाए है। 

                   राखी ने आदिल का सच दुनिया के सामने लाते हुए कहा था की आदिल के एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर चालु है। मेरे से शादी करने के बावजूद आदिल किसी तनु नाम की लड़की के साथ रिलेशनशिप में है। साथ ही राखी ने आदिल पर राखी के गहनें और पैसे लेने के भी आरोप लगाए हैं। इसी के साथ आदिल के ऊपर राखी को मारने का भी आरोप लगा है। राखी ने कहा की जिस दिन राखी की मां का अंतिम संस्कार हुआ था उसी दिन ही आदिल ने राखी को बुरी तरह पीटा था। राखी के बाद उनके भाई का भी बयान सामने आया है जिसमें उनके भाई ने भी आदिल पर आरोप लगाए है की आदिल पहले से ही शादीशुदा है और उस पर कई सारे केस दर्ज है। उसने बहुत सारी लड़कियों की ज़िंदगी बर्बाद की है।  
 

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.