अभिनेता परेश रावल ने लौटाया साइनिंग अमाउंट !
19 साल बाद प्रियदर्शन अपनी हिट फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी यानी हेरा फेरी 3 लेकर आ रहे हैं। 2000 में हेरा फेरी आई थी और 2006 में फिर हेरा फेरी। पिछली दोनों फिल्मों की सफलता के बाद इसके तीसरे पार्ट का एलान कुछ महीने पहले ही हुआ है।
प्रियदर्शन निर्देशित फिल्म से सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला किरदार बाबूराव गणपतराव आप्टे अब नहीं दिखाई देने वाला है। दरअसल हेरा फेरी 3 से बाबूराव ने खुद को हमेशा के लिए अलग कर दिया है। और लौटा दिया अक्षय द्वारा दिए गए पैसे लौटा दिए है।
फिल्म में परेश रावल को लेकर आए दिन कुछ ना कुछ खबर सामने आती रहती है। इस बार तो परेश रावल को लेकर ऐसी चौकाने वाली खबर सामने आई है जिसे सुनकर आप भी चकित हो जाएंगे। बॉलीवुड की सबसे चर्चित कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘हेरा फेरी’ का तीसरा पार्ट सुर्खियों में लगातार बना हुआ है। लेकिन इस बार वजह कॉमेडी नहीं बल्कि कॉन्ट्रैक्ट का विवाद है।
फ्रेंचाइजी में बाबूराव के किरदार से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले अभिनेता परेश रावल ने ‘हेरा फेरी 3’ से खूब को किनारा कर लिया है। हालांकि उन्होंने न सिर्फ फिल्म से खुद को अलग किया, बल्कि साइनिंग अमाउंट भी 15 प्रतिशत ब्याज के साथ वापस लौटा दिया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर को टर्म शीट में मौजूद एक खास क्लॉज को लेकर आपत्ति थी, जिसमें यह साफ किया गया था कि फिल्म रिलीज के एक महीने बाद ही उन्हें उनकी बाकी की फीस मिलेगी। परेश रावल को इस बात पर संदेह था कि फिल्म की शूटिंग और रिलीज में काफी वक्त लग सकता है, जिससे उन्हें लगभग दो साल तक भुगतान का इंतजार करना पड़ता।
टर्म शीट के अनुसार फिल्म की मुख्य शूटिंग 2026 तक शुरू हो सकती है। इसके साथ ही फिल्म की साल 2027 से पहले रिलीज होने की संभावना नहीं है। ऐसे में परेश रावल को लगभग दो वर्षों तक अपनी पूरी फीस के लिए इंतजार करना पड़ता जो उन्हें मंजूर नहीं था।
सूत्रों के मुताबिक परेश रावल को ‘हेरा फेरी 3’ के लिए 15 करोड़ रुपये की फीस ऑफर की गई थी। उन्हें साइनिंग अमाउंट के तौर पर 11 लाख रुपए का भुगतान हुआ था। लेकिन फिल्म छोड़ने के बाद उन्होंने न सिर्फ साइनिंग अमाउंट लौटाया, बल्कि 15 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ अतिरिक्त राशि भी दी। सूत्रों का कहना है कि परेश ने इस अमाउंट से कुछ ज्यादा ही रकम प्रोड्यूसर्स को लौटा दी है। हालांकि सबसे बड़ा सवाल यह हैं कि हेरा फेरी 3’ में ‘बाबू भैया’ की जगह अब कौन लेगा? इस बात की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है।