Breaking News

मंत्री का विवादित बयान, सड़क की तुलना हेमा मालिनी के गालों से की

21 Dec, 2021 693

संवाददाता/ in24 न्यूज़

 

 

महाराष्ट्र (maharashtra) के मंत्री और शिवसेना (shivsena) के वरिष्ठ नेता गुलाबराव पाटिल के विवादित बयान से सियासत गरमा गयी है। महाराष्ट्र के जलापूर्ति मंत्री गुलाबराव पाटिल (gulabrao patil) ने अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जलगांव जिले की सड़कों की तुलना फिल्म अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी (hema malini) के गालों से की है. उनकी इस टिप्पणी से महाराष्ट्र के सियासी गलियारे में विवाद खड़ा हो गया है. हालांकि, राज्य महिला आयोग द्वारा कड़ा रुख अपनाए जाने के बाद मंत्री गुलाबराव पाटिल ने अपने बयान पर माफी मांग ली है, पाटिल की कथित टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. मंत्री ने कथित बयान जलगांव जिले के बोधवाड़ नगर पंचायत चुनाव के दौरान आयोजित एक चुनावी बैठक को संबोधित करने के समय दिया था.

अन्य खबरे