Breaking News

मोदी सरकार के मंत्रियों को सौ दिन में करने होंगे 167 काम

13 Jul, 2019 1107
संवाददाता/in24 न्यूज़.

मोदी सरकार के मंत्रियों को सौ दिन में 167 काम करने का फरमान सुनाया गया है. गौरतलब है कि केंद्र की मोदी सरकार ने अधिकारियों को नया फरमान जारी किया है. सरकार ने 167 कामों को 100 दिन में पूरा करने की बात कही है. मोदी सरकार ने 167 परिवर्तनकारी विचारों की एक लिस्ट तैयार की है. इन विचारों को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले 100 के भीतर पूरा करना होगा. यानि 15 अक्टूबर तक लागू किया जाना है. इन 167 विचारों में देशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों में 3 लाख फैकल्टीज के खाली पद को भरने की कवायद भी शामिल है. सभी सचिवों को भेजे पत्र में कैबिनेट सचिव प्रदीप के सिन्हा ने दस जुलाई को कहा कि सचिवों के क्षेत्रीय समूह की सिफारिशों के आधार पर और मंत्रियों के समूह द्वारा आगे विचार करने के बाद सरकार के 100 दिवसीय कार्यक्रम के रूप में 167 ट्रांसफॉर्मिंग आइडियाज को लागू करने का निर्णय लिया गया है.

अन्य खबरे