Breaking News

हैदराबाद में अमित शाह ने भाग्यलक्ष्मी की पूजा की

29 Nov, 2020 790

संवाददाता/in24 न्यूज़.   

भारतीय जनता पार्टी जनाधार बढ़ाने के साथ ही सत्ता पर काबिज होने की प्रक्रिया पर काफी मेहनत कर रही है. ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव के प्रचार के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हैदराबाद पहुंचने के बाद पुराने हैदराबाद में चारमीनार स्थित श्री भाग्यलक्ष्मी मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने देवी भाग्यलक्ष्मी की विशेष पूजा अर्चना की। इससे पहले बेगमपेट हवाई अड्डे पर अमित शाह का भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं ने जोरदार स्वागत किया।  भाग्यलक्ष्मी मंदिर में अमित शाह के साथ गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह, तेलंगाना के भाजपा अध्यक्ष बंडी संजय आदि शामिल थे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के चारमीनार दौरे के मद्देनजर पुराने शहर में केंद्रीय सुरक्षाबल पहुंच गए हैं। जीएचएमसी चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और एमआईएम के बीच छिड़ी सांप्रदायिक विवादास्पद बयानबाजी को देखते हुए शनिवार शाम से ही पुराने शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। रैपिड एक्शन फोर्स को भी मैदान में उतारा गया है। गौरतलब है कि शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड नेता व यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्र सहित कई नेता हैदराबाद के दौरे पर रहे । योगी आदित्यनाथ ने कुक्कटपल्ली में आयोजित रोड शो में हिस्सा लेने के बाद पुराने हैदराबाद के लालदरवाजा में आयोजित एक जनसभा को संबोधित  किया। इस बार जीएचएमसी चुनाव में टीआरएस, भाजपा और एमआईएम काफी जोर लगा रहे हैं। बता दें कि इसबार हैदराबाद का चुनाव खासा दिलचस्प लग रहा है. 

अन्य खबरे