Breaking News

नीलम गोरहे पर बयान देकर बुरे फंसे संजय राउत !

27 Feb, 2025 258

महाराष्ट्र विधान परिषद की उपसभापति नीलम गोरहे के मर्सिडीज़ कर वाले बयान पर पलटवार करते हुए शिवसेना यूवीटी के सांसद संजय राउत ने उन्हें निर्लज और नमक हराम कहा था। वही संजय राउत के इस बयान पर अब शिवसेना शिंदे गुट उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शिवसेना नेता मीनाताई कांबली के नेतृत्व में महिलाओं ने पार्टी के केंद्रीय कार्यालय बालासाहेब भवन में राउत के खिलाफ जोरदार नारे लगाए।

महिलाओं ने सांसद संजय राउत की तस्वीर पर जूता मारकर विरोध जताया। संजय राउत ने स्वप्ना पाटकर, कंगना रनौत और नवनीत राणा के बारे में बुरा बोलकर उनका अपमान किया। राउत को राजनीति की आलोचना करते समय भाषा का प्रयोग समझदारी से करना चाहिए। इस अवसर पर शिवसेना के उपनेता शीतल म्हात्रे ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सुधार नहीं हुआ तो आज तो बैनर पर जूते मारे हैं। अगली बार गलती करने पर सांसद के मुंह पर जब तक चप्पल नहीं मारेंगे, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे।

इस दौरान महिलाएं हाथों में भगवा झंडे लेकर जोरदार नारे लगा रही थीं। शिवसेना की महिलाओं ने कहा 'जो कोई भी महिला सेना से भिड़ेगा, उसे मिट्टी में मिला दिया जाएगा' और 'महिला सेना अमर रहे, महिला सेना अमर रहे' जैसे नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में शिवसेना की उपनेता शीतल म्हात्रे सहित मुंबई की सभी महिला पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस बीच, शिवसेना शिंदे गुट और महायुति नेताओं ने भी संजय राउत के बयान की निंदा की है।

अन्य खबरे