राहुल की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस का रास्ता रोको आंदोलन

 09 Jun 2017  1363
ब्यूरो रिपोर्ट/in24 न्यूज़, मुंबई
मुंबई : मंदसौर में किसानों से मिलने गए राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में मुंबई कांग्रेस की तरफ से रास्ता रोको आंदोलन किया गया. इस आंदोलन में महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चव्हाण और मुंबई कांग्रेस  के अध्यक्ष  संजय निरुपमके नेतृत्व में किया गया. इस रास्ता रोको आंदोलन में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश पुलिस की गोलीबारी से मारे गए किसानों के परिवार वालों से मिलने गए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था जिसके विरोध में महाराष्ट्र कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया।
 इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे महाराष्ट्र के कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने कहा कि यह किसान विरोधी सरकार है. किसानों पर गोली चलाकर इस सरकार ने तानाशाही का चेहरा दिखा दिया है।