Breaking News

विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत, फडणवीस-शिंदे सहित पवार परिवार अस्पताल में मौजूद

28 Jan, 2026 97

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। बुधवार, 28 जनवरी को मुंबई से बारामती जाते समय विमान दुर्घटना में उनका निधन हो गया। यह भयावह हादसा बारामती हवाई अड्डे के पास लैंडिंग के दौरान हुआ। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में अजीत पवार समेत छह लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। अजीत पवार, उनके निजी सहायक और सुरक्षा गार्ड विमान में सवार थे। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने पुष्टि की है कि विमान दुर्घटना में अजीत पवार सहित छह लोगों की मौत हो गई।

अजीत पवार जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए प्रचार करने बारामती जा रहे थे। वे हवाई जहाज से जा रहे थे क्योंकि उनके क्षेत्र में चुनावी सभाएं आयोजित की जा रही थीं। बारामती हवाई अड्डे के पास उतरते समय उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और पास के एक खेत में जा गिरा। यह हादसा भयावह था। विमान दुर्घटना के बाद आसमान में भारी धुआं फैल गया। विमान को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है। दुर्घटना का सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अजीत पवार के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अजीत पवार जनता के नेता थे, जिनका जमीनी स्तर से गहरा जुड़ाव था। वे एक कर्मठ व्यक्तित्व के रूप में व्यापक रूप से सम्मानित थे, जो हमेशा महाराष्ट्र की जनता की सेवा में तत्पर रहे। उन्हें प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ थी। गरीबों और वंचितों के सशक्तिकरण के प्रति उनका जुनून विशेष रूप से सराहनीय था। उनका असामयिक निधन अत्यंत दुखद और चौंकाने वाला है। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। ओम शांति।

विमान दुर्घटना में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के दुखद निधन के बाद पूरे महाराष्ट्र में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अजीत पवार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। देवेंद्र फडणवीस ने कहा उन्होंने एक मजबूत और दयालु मित्र को खो दिया है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपने बड़े भाई को खो दिया है और अजीत पवार के निधन से महाराष्ट्र को भारी क्षति हुई है।
 

अन्य खबरे