Breaking News

यौन शोषण के आरोप के बाद महिला क्रिकेट के पूर्व कोच ने की जान देने की कोशिश

29 Mar, 2023 1186

संवाददाता/in24 न्यूज़.
अब क्रिकेट (cricket) के क्षेत्र से भी यौन शोषण (Sexual Exploitation) के मामले सामने आने लगे हैं। हाल ही में देहरादून (Dehradun) में क्रिकेट एकेडमी चलाने वाले और भारतीय महिला क्रिकेटर के पूर्व कोच नरेंद्र शाह (Narendra Shah) पर गंभीर आरोप लगे हैं। शाह पर अपनी एकेडमी की बच्चियों के साथ यौन शोषण करने, उन्हें जातिसूचक ताने देना का दोषी बताया गया है। ये मुद्दा तब सामने आया जब एक बच्ची ने कोच शाह के साथ फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो लीक कर दिया। खबर के मुताबिक दसवीं कक्षा की इस बच्ची का शाह ने कई बार शोषण किया। जो ऑडिया सामने आया है उसमें भी शान ने बच्ची से अश्लील बातचीत की और सेक्शुअल फेवर भी मांगे। ऑडियो के वायरल होते ही कोच शाह ने जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की और इस समय वो अस्पताल में हैं। शाह को फौरन ही क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ देहरादून में उनके पद से हटा दिया गया। हालांकि वो अब भी चमोली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव हैं। ऑडियो लीक करने वाली बच्ची चमोली की ही रहने वाली है। सोमवार रात को एकेडमी में ही ट्रेनिंग करने वाली 15 साल की बच्ची के पिता ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद शाह के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उनपर आईपीएल की धारा 354-A (शारीरिक शोषण) और 506 (आपराधिक तरीके से धमकाना) के अंतर्गत शिकायत दर्ज की गई है। आगे की कार्रवाई जारी है।

अन्य खबरे