Breaking News

विराट कोहली क्रिकेट के क्रिस्टियानो रोनाल्डो - ब्रायन लारा

16 Dec, 2019 1122

संवाददाता/in24 न्यूज़।  

वेस्ट इंडीज के महान क्रिकेटर ब्रायन लारा ने विराट कोहली और बेन स्टोक्स की तारीफ़ की है. हालांकि इस दौरान उन्होंने कई अहम बाते भी कही. ब्रायन लारा ने विराट को क्रिकेट का ख्रिस्तियनो रोनाल्डो बताया है.  बल्लेबाजी को ‘अविश्वसनीय स्तर’ तक ले जाने के लिए अपनी प्रतिभा को निखारने के कोहली के फन के वह मुरीद हैं. साथ ही उन्होंने कहा की  केएल राहुल भी प्रतिभा के मामले में भारतीय कप्तान के समकक्ष ही हैं.
लारा ने क्या कहा 
यह विराट की तैयारी के अलावा क्रिकेट के प्रति उसके असाधारण समर्पण की भी बात है. मुझे नहीं लगता कि वह केएल राहुल या रोहित शर्मा से ज्यादा प्रतिभाशाली है, लेकिन खुद को तैयार करने के लिए उसका समर्पण उसे अलग बनाता है. वह क्रिकेट का क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं.लारा ने कहा,‘विराट की फिटनेस का स्तर और मानसिक दृढ़ता अविश्वसनीय है.’ टेस्ट क्रिकेट में 12000 के करीब रन बना चुके लारा ने कहा कि कोहली किसी भी युग की सर्वश्रेष्ठ टीम में जगह बनाएंगे, चाहे वह क्लाइव लॉयड की सत्तर के दशक की अपराजेय टीम हो या सर डान ब्रैडमैन की 1948 की विश्व विजेता टीम.उसे किसी भी दौर की टीम से बाहर नहीं रखा जा सकता. खेल के सभी प्रारूपों में जिसका औसत 50 हो, वह तो अविश्वसनीय ही होगा.साथ ही 'लारा ने इंग्लैंड के हरफनमौला बेन स्टोक्स की भी तारीफ की जिसने वर्ल्‍डकप और एशेज में शानदार प्रदर्शन किया था. लारा (Brian Lara) ने हेडिंग्ले में एशेज टेस्ट में इंग्‍लैंड के बेन स्टोक्स की 135 रन की नाबाद पारी के बारे में कहा,‘वह असाधारण पारी थी. उसे न सिर्फ उस पारी का बल्कि वर्ल्‍डकप फाइनल में 84 रन की नाबाद पारी का श्रेय भी दिया जाना चाहिए. इससे कुछ समय पहले ही उसने काफी खराब दौर देखा था और उससे उबरकर एक मजबूत क्रिकेटर के तौर पर उसने वापसी की.'
फ़िलहाल टीम इंडिया  और वेस्ट इंडीज के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है. 3 मैचों की वनडे सीरीज में इंडिया को वेस्ट इंडीज ने पहले वनडे में 8 विकेट हराया.  साथ ही वेस्ट इंडीज सीरीज में 1-0 से आगे है. 

अन्य खबरे