Breaking News

अपने ही टिड्डों से परेशान है कराची, मंत्री ने कहा बिरयानी बनाकर खाओ

12 Nov, 2019 1396

संवाददाता/in24 न्यूज़।  
पाकिस्तान के एक मंत्री ने टिड्डों से परेशान कराचीवासियों को कहा है कि ये मेहमान हैं और इनका स्वागत करो. इसके अलावा बिरयानी बनाकर खाने की सलाह भी दी गई है. गौरतलब है कि पाकिस्तान के कराची में टिड्डों का कहर जारी है. उसके कहर से वहां के किसान और स्थानीय लोग परेशान हैं. लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. टिड्डों के कहर ने वहां कोहराम मचा दिया है. लेकिन वहां के कृषि मंत्री ने अजीबो-गरीब सलाह दे रहे हैं. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. मंत्री ने वीडियो जारी कर टिड्डों से निपटने के लिए अनोखा उपाय बताया है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कृषि मंत्री इस्माइल ये कहते नजर आ रहे हैं कि लोगों को टिड्डों से डरना नहीं चाहिए. लोगों को इसकी बिरयानी बनाना चाहिए. उन्होंने कहा कि टिड्डा इतनी दूर से आए हैं कि इनका स्वागत करना चाहिए. इसकी बिरयानी बनाकर खाना चाहिए. इसके आगे उन्होंने कहा कि इन कीड़ों से कराची के मलीर में किसानों को कोई परेशानी नहीं हुई है. फसलों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. हालांकि, मंत्री ने लोगों को आश्वस्त किया कि इन इलाकों में कीड़ों को मारने वाली दवाइयों का छिड़काव कराया जाएगा. 

अन्य खबरे