लंदन से भारत आया शिवाजी महाराज का 'बाघ नख'

 17 Jul 2024  99

छत्रपति शिवाजी महाराज का बाघ नख लंदन से महाराष्ट्र आ गया हैं। बाघ नख आज (17 जुलाई) को सुबह 10 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचा। इस बाघ नख को अब सातारा ले जाया जाएगा। इस बाघ नख को सातारा के छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय में रखा जाएगा। बाघ नखको लेकर 19 तारीख को सातारा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस बाघ नख को एक साल तक के लिए ही राज्य में रखा जाना था। हालाँकि, राज्य सरकार के प्रयास के बाद अब इसे तीन साल के लिए राज्य में रखा जाएगा।  

मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने हाल ही में जानकारी दी थी कि राज्य में बाघ नख लाने के लिए 14 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। साथ ही, छत्रपति शिवाजी महाराज के सभी हथियारों की प्रदर्शनी चार स्थानों पर लगाई जाएगी और उन संग्रहालयों के नवीनीकरण और मरम्मत के लिए केवल 7 करोड़ खर्च किए गए हैं, ऐसा मंत्री मुनगंटीवार ने कहा। इसी बीच, यह सवाल अभी भी उठा हुआ है कि क्या लंदन के इन बाघ नख का इस्तेमाल शिवाजी महाराज ने अफ़ज़ल खान को मारने के लिए किया था। हालांकि इस बाघ नख को लेकर राजनीति में कई तरह के आरोप-प्रत्यारोप भी लगते रहे हैं।