Breaking News

महाराष्ट्र में दिव्यांग महिला से गैंगरेप

19 Sep, 2022 575

संवाददता/in24 न्यूज़.
पांच लोगों द्वारा एक दिव्यांग महिला (disabled woman) के साथ महाराष्ट्र के जालना (Jalna) के एक गांव में गैंगरेप (Gang rape) करने का मामला सामने आया है। यह जानकारी  पुलिस ने शनिवार को  दी। एक अधिकारी के मुताबिक पुलिस ने अपराध में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि घटना 28 अगस्त को जिले की बदनापुर तहसील के दाभड़ी गांव में हुई थी और यह इस सप्ताह की शुरुआत में सामने आया था। विकलांग पीड़िता के परिवार के सदस्यों को बुधवार को हमले के बारे में पता चला और उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई शुरू है। 

अन्य खबरे