स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश
संवाददाता/in24 न्यूज़।
मायानगरी मुंबई में स्पा सेंटर की आड़ में चलाए जा रहे सेक्स रैकेट कि जिस का पर्दाफाश किया है मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने शुक्रवार को मुंबई के प्रभादेवी इलाके में स्थित इस स्पा सेंटर का संचालन एक आलीशान आवासीय बिल्डिंग में चलाया जा रहा था एंटी नारकोटिक्स के डीसीपी शिवदीप लांडे कि यदि माने तो जब पुलिस इस सपा सेंटर में पहुंची तो कई लोगों को वहां आपत्तिजनक हाल में पाया गया जिसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वहां काम कर रही नव लड़कियों को मुक्त करवाया।पुलिस ने सबसे पहले उक्त स्पा के मालिक सलीम शेख को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ कई धाराओं के तहत अपराधिक मामला दर्ज कर लिया.इस मामले में एक महिला के खिलाफ भी पुलिस ने सीआरपीसी के तहत नोटिस जारी किया है.छापेमारी की इस प्रक्रिया के बाद दादर पुलिस स्टेशन में अनैतिक तस्करी निरोधक अधिनियम यानी कि पीआईटीए और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया ... मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल के मुताबिक स्पा सेंटर में लड़कियों से जबरन वेश्या व्यवसाय कराया जा रहा था.