पोईसर जिमखाना में "ओसी" को लेकर जन-जागृति सेमिनार का आयोजन
28 Sep, 2026
38
संवाददाता/in 24 न्यूज़
मुंबई महानगरपालिका की "ओसी एमनेस्टी स्कीम" को लेकर कांदिवली के पोईसर जिमखाना में एक जन-जागृति सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी विशेष रूप से उपस्थित हुए और वहां आये हुए गणमान्य नागरिकों को सम्बोधित करते हुए ओसी को लेकर सबका मार्गदर्शन किया। इस आयोजन में बोरीवली के विधायक संजय उपाध्याय, सीए रमेश प्रभु, आर्किटेक्ट तरुण मोटा, एड. अमित मेहता, आर्किटेक्ट संदीप कणगुटकर, एड. राहुल हिंगमिरे, वरिष्ठ अधिवक्ता एड. जे.पी मिश्रा, अल्ट्राटेक से इंजीनियर अपर्णा भंडारकर तथा नगरसेविका लीना देहरेकर उपस्थित रहे व उन्होंने भी इस विषय पर अपना विचार प्रकट किया। पोईसर जिमखाना के उपाध्यक्ष श्री करुणाकर शेट्टी ने आये हुए सभी अतिथियों और वक्ताओं का स्वागत तथा सेमिनार का संचालन श्री सुनील शर्मा ने किया