Breaking News

नहीं हुआ मलाइका और अर्जुन का ब्रेकअप ?

28 Aug, 2023 459
संवाददाता/in24न्यूज़   

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी ब्रेकअप की खबरों को लेकर काफी ज्यादा लाइम लाइट में छाए हुए हैं इस बीच कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर ट्रोलर्स को जोर का झटका लग सकता है ... कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप की खबरें चल रही थी कपल भी इन खबरों पर चुप्पी साधे हुए थे ... मलाइका तो बार बार क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करके इन खबरों को हवा दिए जा रही थी...लेकिन फाइनली बीते दिन एक्ट्रेस को अपने बॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट किया गया .. रविवार को जहां एक तरफ मुंबई में बारिश हो रही थी वही दूसरी तरफ मलाइका अर्जुन लंच पर निकले ...दोनो को रेस्टोरेंट से निकलते हुए पपराजी ने अपने कैमरे में कैद किया ... हालांकि इस दौरान दोनों ने कुछ कहा नहीं और सीधे गाड़ी में बैठकर चले गए ....दोनों को साथ में देखने के बाद यह बात साफ हो गया है कि इनके ब्रेकअप की खबरें बस अफवाह थी...मलाइका और अर्जुन का संडे लव डे था .. क्युकी अर्जुन अपनी लेडी लव के साथ दिन में लंच किये तो रात में डिनर करने भी पहुंचे ... मलाइका और अर्जुन की तस्वीरें काफी वायरल हो रही है. दोनों की तस्वीरों पर यूज़र्स अपने मजेदार रिएक्शन देते नजर आये ... एक यूजर ने उनकी तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा -डैमेज कंट्रोल बेस्ट तरीके से किया जा रहा है ... एक और ने लिखा - पीआर ओवर टाइम काम कर रहे है ... तो कुछ यूजर्स ऐसे भी है जो दोनों को साथ देखकर काफी खुश हो रहे है.. बता दें इनकी ब्रेकअप की खबरों को तब हवा मिली थी जब अर्जुन मलाइका के बिना ही वेकेशन पर निकल गए थे वही मालिका भी बार-बार अकेले ही स्पॉट हो रही थी ... जिसके चलते हर किसी को लग रहा था की दोनो का ब्रेकअप हो गया है ...

 
 

अन्य खबरे