Breaking News

काली माता पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के बयान से हड़कंप

06 Jul, 2022 597

संवाददाता/in24 न्यूज़.
डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली के पोस्टर पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. मां काली पर दिए गए टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा (TMC MP Mahua Moitra) के बयान का हर तरफ विरोध हो रहा है. आम लोगों के साथ-साथ राजनीतिक पार्टियां भी उनकी निंदा कर रही हैं. लेकिन इस बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा का समर्थन किया है. शशि थरूर ने ट्वीट कर कहा कि महुआ मोइत्रा ने वही कहा जो हर हिंदू जानता है. उनके समर्थन में शशि थरूर ने लिखा कि महुआ पर हो रहे हमलों ने मुझे अचंभे में डाल दिया है. ये हमले वह चीज कहने के लिए हो रहे हैं जो कि हर हिंदू जानता है. हिंदू जानते हैं कि हमारी पूजा का तरीका देश के अलग-अलग हिस्सों में एक जैसा नहीं है. देवी को कोई क्या चढ़ाता है, यह देवी से ज्यादा भक्त के बारे में बताता है. शशि थरूर ने आगे कहा कि हम ऐसी स्थिति पर पहुंच चुके हैं कि अगर हम सार्वजनिक मंच पर किसी बारे में कुछ कहेंगे, तो किसी ना किसी को ठेस जरूर पहुंचेगी. यह पक्की बात है कि महुआ किसी को अपमानित नहीं करना चाहती थीं. शशि थरूर ने आगे कहा कि मैं सबसे गुजारिश करता हूं कि माहौल को थोड़ा हल्का करें, धर्म को कोई किस तरह मानता है, यह उसपर ही छोड़ दें. बता दें कि कोलकाता में बीजेपी द्वारा  टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ विरोध जारी है.

अन्य खबरे