बिहारी बाबू को पछाड़ सकते हैं रविशंकर प्रसाद
20 May, 2019
1102
संवाददाता/in24 न्यूज़.
भारतीय जनता पार्टी की लगातार आलोचना करने के बाद बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस से नाता जोड़ा और पटना साहिब से बतौर कांग्रेस प्रत्याशी मैदान में आये तो उनके सामने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को बीजेपी ने अपना प्रत्याशी बनाया. जाहिर है पटना साहिब का चुनाव इसी कारण से बेहद दिलचस्प भी हो गया. मगर एग्जिट पोल की मानें तो बिहारी बाबू को रविशंकर प्रसाद पछाड़ते नज़र आ रहे हैं.
गौरतलब है कि शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी से लम्बे समय तक अपना रिश्ता रखा, लेकिन लालकृष्ण आडवाणी और अन्य वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी के साथ ही अपनी उपेक्षा की बात वे लगातार करते रहे.