साल का पहला चंद्रग्रहण आज

 10 Jan 2020  1750

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
साल का पहला चंद्रग्रहण आज लगनेवाला है और यह चंद्रग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। चंद्रग्रहण आज रात 10 बजकर 39 मिनट से शुरू होगा और 11 जनवरी के तड़के 02:40 बजे तक रहेगा। यह चंद्र ग्रहण 4 घंटे 1 मिनट तक चलेगा। खास बात यह है कि इस चंद्र ग्रहण का कोई खास असर नहीं होगा। सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा की चाल इस साल दुनिया भर के खगोल प्रेमियों को दो सूर्यग्रहणों और चार चंद्रग्रहणों समेत ग्रहण के छह रोमांचक दृश्य दिखायेगी। हालांकि, भारत में इनमें से केवल तीन खगोलीय घटनाओं के नजर आने की उम्मीद है। हिंदू रीति रिवाजों के अनुसार ग्रहण काल में भगवान की पूजा अर्चना करनी चाहिए या वैदिक मंत्रों का जाप करना चाहिए। अगर ग्रहण काल में जातक भोजन करता है तो उसे पाचन संबंधी कई प्रकार की परेशानियां हो सकती हैं। कहा जाता है कि ग्रहण काल में चंद्रमा की किरणें खराब प्रभाव पैदा करती हैं जब ये किरणें खाने पर पड़ती हैं तो खाना दूषित हो जाता है।