कोरोना वायरस का खतरा हुआ कम

 15 Jun 2021  925

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना वायरस की दूसरी लहर अब लगातार कमज़ोर पड़ती जा रही है। कोरोना के दैनिक मामलों को हर दिन गिरावट दर्ज की जा रही है। इसी के साथ कोरोना वायरस से जंग जीतने के लिए देश में वैक्सीनेशन का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। वहीं आज प्रतिदिन होने वाली मौतों की संख्या आज तीन हजार से नीचे आ गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए आकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 60 हजार 471 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ 95 लाख 70 हजार 881 हो गई है। जबकि बीते 24 घंटे में 2 हजार 726 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3 लाख 77 हजार 031 हो गई है।  वहीं एक दिन में 1 लाख 17 हजार 525 लोगों ने कोरोना को मात दी है। इसी के साथ देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 2 करोड़ 82 लाख 80 हजार 472 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 9 लाख 13 हजार 378 है। इन सभी का देश के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में रिकवरी रेट बढ़कर 95.64 प्रतिशत हो गया है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 5 प्रतिशत से कम होकर वर्तमान में 4.39 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.45 प्रतिशत है जो लगातार 8 दिनों तक 5 प्रतिदिन से कम है।  देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस की 39 लाख 27 हजार 154 वैक्सीन लगाई गईं हैं, जिसके बाद देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 25 करोड़ 90 लाख 44 हजार 072 हो गया है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, भारत में कल (सोमवार) को कोरोना वायरस के लिए 17,51,358 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। इसी के साथ कल तक कुल 38 करोड़ 13 करोड़ 75 लाख 984 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। यानी अब पहले की तरह कोरोना का वायरस का खतरा नहीं रहा, फिर भी इससे बचना समय की मांग है।