कोरोना से मरनेवालों की संख्या में आई भारी कमी

 30 Jun 2021  530

संवाददाता/in24 न्यूज़.
भारत में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों कमी आई है। हालांकि कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या में भी भारी कमी दर्ज की गई है। बीते बुधवार को देश में 102 दिन के बाद 40,000 से कम मामले दर्ज किए गए थे। लेकिन बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस के 45000 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि प्रतिदिन कोरोना वायरस से होने वाली मौतों की संख्या भी 1000 से कम हो गई है। केंद्रीय मंत्रालय के मुताबिक भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 45,951 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,03,62,848 हो गई है। जबकि 1 दिन में 817 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देश में कोविड-19 से मरने वालों का आंकड़ा 3,98,454 हो गया है। वहीं एक दिन में 60,729 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 2,94,27,330 हो गई है। अब देश में एक्टिव मामलों की कुल संख्या 5,37,064 रह गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी जानकारी दी कि कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.77 फीसदी हैं। रिकवरी रेट 96.92 प्रतिशत है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.34 फीसदी है। गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस से जंग जीतने के लिए टीकाकरण अभियान तेजी के साथ चलाया जा रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 36,51,983 वैक्सीन लगाई गईं। जिसके बाद देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 33,28,54,527 हो गया है।  भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19,60,757 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 41,01,00,044 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। इसके बावजूद अभी भी संभलकर रहने की ज़रूरत है।