कोरोना के मामलों में आई फिर कमी

 01 Jul 2021  479

संवाददाता/in24 न्यूज़.
पिछले 24 घंटों में कोरोना के 48,786 नए मामले सामने आए हैं, हालांकि देश में कोरोना वायरस की रफ्तार कम हो गई है। लेकिन दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला अभी जारी है। वहीं देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या में कमी देखी जा रही है। देश में बीते बुधवार को 46 हजार के करीब मामले सामने आए थे और 1000 से कम लोगों की मौत हुई थी। एक दिन में 61,588 लोग ठीक हुए हैं। जबकि, इस दौरान 1,005 लोगों की मौत हुई है।  बता देगी कोविड-19 से जंग जीतने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकारें सभी जरूरी कदम उठा रही है। देश में कोरोना का मात देने के लिए वैक्सीनेशन बड़े पैमाने पर चल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पूरे देश में अब तक 33,57,16,019 लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। बता दें कि बीते बुधवार तक देश में रिकवरी रेट 96.92 प्रतिशत था और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.34 प्रतिशत था। कोविड-19 वैक्सीन की कमी के चलते देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के 281 नागरिक और 20 सरकारी केंद्रों पर आज टीकाकरण नहीं होगा। इस बात की जानकारी बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने दी है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब वैक्सीन स्टॉक के अभाव में टीका केंद्रों पर ताला पड़ गया है। अप्रैल-मई में कई बार टीकाकरण कार्यक्रम रुका था, इनके अलावा शहर के 98 निजी केंद्रों पर वैक्सीन मिलेगी। बता दें कि अब भी कोरोना का संकट खत्म नहीं हुआ है।