कोरोना संक्रमण में कमी, मौत में इज़ाफ़ा

 09 Jul 2021  546

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
अब खतरनाक महामारी कोरोना का संक्रमण हर दिन कम कोटा जा रहा है। दूसरी तरफ इसके मामलों में उतार चढ़ाव जारी है। लेकिन बीते दिन के मुकाबले आज मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं शुक्रवार को मौतों की संख्या में इजाफा हुआ है। इस बीच, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 43,393 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,07,52,950 हो गई। वहीं 911 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,05,939 हो गई। देश में कल कोरोना वायरस के लिए 17,90,708 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 42,70,16,605 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। इस बारे में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने जानकारी दी। देश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय मनसुख मंडाविया के सामने देश में कोरोना की तीसरी लहर एक बड़ी चुनौती होगी। इससे रोकने के लिए तमाम प्रयास किए जाएंगे। उधर, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कोविड वैक्सीन की 36,89,91,222 डोज़ लगाई गई हैं। पिछले 24 घंटों में 40,23,173 डोज़ लगाई गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस समय भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,58,727 हुई। देशभर में पीएम मोदी ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाने और उसकी उपलब्धता की समीक्षा के ऊपर आज एक हाई लेवल मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने दी है। देश में कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान इस साल अप्रैल-मई के महीने में ऑक्सीजन की मांग में अचानक बढ़ गई थी। इसके मद्देनजर देश के कई राज्यों में ऑक्सीजन की कमी होने से हजारों लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद से सरकार की ओर से ऑक्सीजन का उत्पादन बढ़ाने और उसकी सप्लाई सुनिश्चित करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। संक्रमण की तीसरी लहर आने की आशंका को देखते हुए पीएम मोदी लगातार बैठकें कर रहे हैं और भविष्य में ऑक्सीजन की कोई कमी ना हो इसके लिए कदम भी उठा रहे हैं। बहरहाल, अभी भी इस संक्रमण से संभलकर रहना समय की मांग है।