कोरोना टीकाकरण में यूपी पहले और महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर

 08 Aug 2021  530

संवाददाता/in24 न्यूज़।
कोरोना महामारी से  देश भर में टीकाकरण अभियान जारी है। देश में 50 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें से 10 करोड़ डोज सिर्फ पिछले 20 दिनों में लगाई गई हैं। वहीं वैक्सीनेशन के मामले में उत्तर प्रदेश सबस आगे हैं। यूपी में अब तक कुल 5.28 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। वहीं दूसरे नबंर पर महाराष्ट्र और तीसरे नंबर गुजरात है। महाराष्ट्र में अब तक कुल 4.59 करोड़ लोगों को और गुजरात में 3.50 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन दी लगाई गई है। उत्तर प्रदेश 3 अगस्त को पांच करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाने का आंकड़ा पार कर लिया था। तीन अगस्त को उत्तर प्रदेश में मेगा वैक्सीनेश अभियान चलाया गया था। इस दौरान प्रदेश में आम जनता के लिए ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा के साथ 23.94 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी। साथ ही 12 हजार से ज्यादा जगहों पर मेगा वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया था। वहीं दोनों डोज पूरे करने के मामले में महाराष्ट्र सबसे आगे है। यहां सबसे ज्यादा 1 करोड़ 17 लाख 40 हजार 60 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुके हैं। इस मामले में पश्चिम बंगाल दूसरे नबंर पर है। यहां 89 लाख 71 हजार 103 लोगो को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में अब तक 82 लाख 42 हजार 205 लोगों को दोनों डोज लगे हैं। वहीं सरकारी आकंड़ों के अनुसार शुक्रवार को 43.29 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। स्वास्थ्य मंत्रालाय ने बताया कि अब तक 18-44 साल उम्र के 17.23 करोड़ लोगों को पहला डोज और 1.12 करोड़ लोगों को दूसरा डोज लग चुका है। मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में 18-44 उम्र के एक करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। बता दें कि टीकाकरण से कोरोना पर नियंत्रण पाने की दिशा में सफलता मिलनी भी शुरू है।