2,71,202 तक पहुंचा कोरोना का आंकड़ा

 16 Jan 2022  651

संवाददाता/in24 न्यूज़.
24 घंटे में भारत में कोरोना वायरस का आंकड़ा 2,71,202 तक पहुंच गया है। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 15 लाख के पार हो चुकी है। इसी के साथ पॉजिटिविटी रेट 4.18 दर्ज किया गया है। ये जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को दी। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 314 मौत दर्ज की गई, जिससे देश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,86,066 हो गई हैं। कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामलों में 28.17 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है। देश में अब तक ओमिक्रॉन के कुल 7,743 मामले दर्ज हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में 1,48,331 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी है। अब तक कुल 3,50,85,721 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। भारत की रिकवरी रेट घटकर 94.51 फीसदी हो गई है। अभी तक 70.24 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। बीते 24 घंटे में 16,65,404 टेस्ट किए गए हैं। तो वहीं बीते 24 घंटे में लोगों को 66 लाख से ज्यादा वैक्सीन की खुराकें दी गई हैं। अब तक भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज रविवार सुबह तक 156.76 करोड़ तक पहुंच गया। बता दें कि जानकारों के मुताबिक जल्द की कोरोना का आंकड़ा तीन लाख के पार पहुंच सकता है।