22 यात्रियों को लेकर जा रहा विमान नेपाल में लापता, चार भारतीय भी थे सवार

 29 May 2022  290

संवाददाता/in24 न्यूज़.
भारत के पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में पोखरा से जोमसोम जा रहा यात्री विमान लापता हो गया है। इस विमान में क्रू मेंबर समेत 22 लोग सवार थे, जिसमें चार भारतीय बताए जा रहे हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी का कहना है कि सुबह 10.35 बजे से विमान से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार नेपाल में तारा एयर 9 NAET ट्विन-इंजन वाले एक विमान से संपर्क टूट गया है। इसमें 19 यात्री सवार थे। साथ ही तीन क्रू मेंबर्स भी थे। लापता विमान में 4 भारतीय और 3 जापानी नागरिक भी सवार थे। शेष नेपाली नागरिक थे। एयरपोर्ट अधिकारी ने बताया कि विमान ने पोखरा से जोमसोम के लिए सुबह 9:55 बजे उड़ान भरी थी। खबरों के मुताबिक नेपाल के तारा एयर का एयरपोर्ट से संपर्क टूट गया है। ये फ्लाइट पोखरा से जॉमसम जा रही थी। नेपाली मीडिया के मुताबिक इस विमान ने आज सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर पोखरा से उड़ान भरी थी। इसे 10 बजकर 20 मिनट पर लैंड करना था, लेकिन 11 बजे के बाद से अब तक इस विमान से संपर्क नहीं हो पाया है। ये ट्विन इंजन एयरक्राफ्ट है। आगे की कार्रवाई जारी है।