24 घंटे में सामने आए कोरोना के 20,409 मामले

 29 Jul 2022  324

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना महामारी का संक्रमण लगातार अपनी रफ्तार बढ़ाता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 20,409 केस सामने आए हैं। इस दौरान 32 लोगों की मौत हो गई है। अब देश में कोरोना के एक्टिव मामले बढ़कर 1,43,988 हो गए है। हालांकि राहत की बात यह है कि पिछले 24 घंटे में 2,335 एक्टिव केस कम हुए हैं। वहीं दिल्ली, गुजरात, बंगाल, कर्नाटक, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। इन राज्यों में हर रोज 1000 से ज्यादा कोरोना के केस आ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। यहां सबसे ज्यादा 2203 कोरोना के केस मिले है। वहीं, कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में 1889 केस, केरल में 1837, तमिलनाडु में 1712 और पश्चिम बंगाल में 1495 केस मिले हैं। इसके अलावा दिल्ली में भी पिछले 24 घंटे में 1128 केस सामने आए हैं।देश में कोरोना के पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो यह 5.12 हो गई है। राज्यों में पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो पश्चिम बंगाल में पॉजिटिविटी रेट 10.42 हो गई है। इससे पहले बुधवार को यह 8.55 थी। यहां पिछले 24 घंटे में 7 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। पश्चिम बंगाल में कोरोना के एक्टिव केस 19,143 हो गए हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 1,128 केस मिले हैं। यह पिछले 1 महीने में सबसे ज्यादा हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 6.56 हो गई है। बता दें कि दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट लगातार 6वें दिन 5 से ऊपर है। दिल्ली में एक्टिव केस 3,526 हो गए हैं। वहीं गुजरात में भी कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में यहां कोरोना के 1101 केस सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि 5 महीने के बाद 1000 से ज्यादा कोरोना के केस मिले हैं। अब तक गुजरात में 1252089 केस मिल चुके हैं। बता दें कोरोना के संक्रमण काल में मंकीपॉक्स का भी खतरा सामने आता जा रहा है।