डॉक्टरों ने सर्जरी से 56 साल के मरीज के पेट से निकाले 187 सिक्के

 30 Nov 2022  717

संवाददाता/in24 न्यूज़.
पैसे से हर किसी को प्यार होता है, मगर वह उसे खाता नहीं है ना निगलता है! मगर कर्नाटक (Karnataka) से एक ऐसी ही खबर सामने आई है जिसे सुनकर हर कोई आश्चर्यचकित हो रहा है! कर्नाटक के बागलकोट जिले (Bagalkot District) में एक शख्स ने 187 सिक्के निगल लिए। एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने सफल सर्जरी कर सिक्के निकाले। 58 साल के दयामप्पा हरिजन ने 187 सिक्के निगल लिए थे। इनमें एक, दो और पांच के सिक्के थे। हनागल श्री कुमारेश्वर अस्पताल के डॉक्टरों ने एंडोस्कोपी के जरिए सफल ऑपरेशन किया है। उनके पेट से 5 रुपए के 56 सिक्के, 2 रुपये के 51 सिक्के और 1 रुपये के 80 सिक्के निकाले गए।  दयामप्पा हरिजन के पेट में तेज दर्द उठा तो उन्होंने परिवार को इसकी जानकारी दी। बाद में उसे रायचूर के एक निजी अस्पताल में दिखाया गया। वहां से दयामप्पा को बागलकोट के श्री कुमारेश्वर अस्पताल लाया गया। एक्स-रे और एंडोस्कोपी के जरिए डायमप्पा की जांच करने वाले डॉक्टर हैरान रह गए। सिक्के निगलनेवाले शख्स को कोई खतरा नहीं था क्योंकि सिक्के आंतों के बजाय सीधे पेट में चले गए थे। दयामप्पा ने जो सिक्के निगले थे उनका कुल वजन करीब 1.2 किलो था। डॉक्टरों ने गैस्ट्रोटॉमी नामक सर्जरी कर सिक्के निकाले। डॉ ईश्वर कलबुर्गी, डॉ. प्रकाश कट्टीमनी, डॉ. अर्चना, डॉ. रूपा हुलाकुंडे ने करीब एक घंटे की सर्जरी के बाद सिक्के निकालने में सफलता हासिल की। डॉक्टरों का कहना है कि मरीज की तबीयत में काफी सुधार है। ऐसे में जो भी इस मरीज के बारे में सुन रहा है वह हैरान है!