कोरोना के नए वेरिएंट ने दी दस्तक

 22 Mar 2023  536

संवाददाता/in  24 न्यूज़।
वैश्विक महामारी कोरोना (Corona) के नए वेरिएंट ने दस्तक दे दी है। पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड संक्रमण के एक हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही कुल संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 7026 हो गई है। कोरोना के बढ़ते मामलों के लिए इसका नया वेरिएंट XBB1.16 भी जिम्मेदार है। यह वेरिएंट ओमिक्रॉन के रेकॉम्बीनेशन XBB का वंशज है। यह वेरिएंट काफी तेजी से फैलता है। यह वेरिएंट इम्युनिटी को बुरी तरह से प्रभावित कर रहा है। भारत में इसके 76 मरीज हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को यहां बताया कि देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड संक्रमण की दर 1.09 फीसदी दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 662 व्यक्ति कोविड संक्रमण से उबर गए हैं। स्वस्थ होने की दर 98.79 फीसदी है। इसी अवधि में 103831 कोविड संक्रमण परीक्षण किए गए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना का यह सब-वेरिएंट बेहद खतरनाक है और बहुत तेजी से फैलता है। अगर वक्त रहते इसका इलाज नहीं किया गया, तो यह घातक सिद्ध हो सकता है। कोरोना का XBB1.16 वेरिएंट अब तक 12 देशों में पाया जा चुका है और भारत में इसके सबसे ज्यादा पेशेंट हैं। ऐसे में इस वेरियंट से संभलकर रहना ज़रूरी है।