तीन लाख के करीब पहुंचा कोरोना का आंकड़ा

 21 Apr 2021  623

संवाददाता/in24 न्यूज़।
कोरोना का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। देश में पहली बार दो लाख 94 हजार नए मामले सामने आए हैं और दो हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में हालात बेहद चिंताजनक होते जा रहे हैं। महाराष्ट्र और दिल्ली में रिकार्ड मौतें हुई हैं। सक्रिय मामलों का आंकड़ा भी 21 लाख को पार कर गया है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से मंगलवार देर रात तक मिले आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे के दौरान 2,94,115 नए मामले मिले हैं, 1,66,520 मरीज ठीक हुए हैं और 2,020 लोगों की मौत हुई है, जिसमें महाराष्ट्र में सबसे अधिक 519, दिल्ली में 277, छत्तीसग़़ढ में 191, उत्तर प्रदेश में 162, कर्नाटक में 149, गुजरात में 121 और मध्य प्रदेश में 77 मौतें शामिल हैं। देश में अब तक सामने आ चुके संक्रमण के मामलों की संख्या एक करोड़ 56 लाख नौ हजार को पार कर गई है। इनमें से एक करोड़ 32 लाख 69 हजार से ज्यादा मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और 1,82,570 लोगों की अब तक जान भी जा चुकी है। सक्रिय मामलों की संख्या 21,50,119 हो गई है। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सुबह आठ बजे जारी आंक़़डों के मुताबिक कुल संक्रमितों की संख्या 1.53 लाख थी। उबर चुके लोगों की संख्या 1.31 करोड़ और मृतकों की संख्या 1,80,530 थी। हालांकि देश में सोमवार को 15,19,486 नमूनों की जांच की गई। इनको मिलाकर अब तक कुल 26 करोड़ 94 लाख 14 हजार से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है। महाराष्ट्र के साथ ही दिल्ली, केरल, उत्तर प्रदेश, छत्तीसग़़ढ में विस्फोटक स्थिति पैदा हो गई है। महाराष्ट्र में 62 हजार से ज्यादा नए मामले मिले हैं। केरल में रिकार्ड करीब 20 हजार नए केस पाए गए हैं। दिल्ली में भी 28 हजार से ज्यादा नए संक्रमित मिले हैं। गोवा में पहली बार हजार से ज्यादा 1,160 नए संक्रमित पाए गए हैं और 26 लोगों की जान गई है। ब़़ढते मामलों को देखते हुए तेलंगाना सरकार ने राज्य में रात का कर्फ्यू लगाने का एलान किया है। राजस्थान ने भी तीन मई तक लाकडाउन जैसी सख्त पाबंदियां लगा दी हैं। वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में 22 से 29 अप्रैल तक लाॅकडाउन लगाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इसे स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तौर पर मनाया जाएगा। राज्य में पांच हजार से ज्यादा नए मामले पाए गए हैं और 45 लोगों की जान भी गई है। बता दें कोरोना के बढ़ते खौफ ने आम आदमी को परेशान कर दिया है।