कोरोना की रफ़्तार में आई कमी

 22 May 2021  555

संवाददाता/in24 न्यूज़.
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर का असर देश में कमज़ोर होता जा रहा है। देश में प्रतिदन चार हजार से अधिक लोगों की मौत हो रही है, जोकि चिंता का विषय है। कोरोना की थमती रफ्तार के बावजूद मौत का आंकड़ा डरा रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,57,299 नए मामले सामने आए हैं और एक दिन में 4194 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्‍या 2 करोड़ 62 लाख 89 हजार 290 हो गई है। वहीं देश में 29 लाख 23 हजार 400 एक्टिव केस हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है। जबकि 2 करोड़ 30 लाख 70 हजार 365 लोग कोरोना वायरस को मात देकर अपने घर जा चुके हैं। जबकि देश में अब तक कोरोना से 2 लाख 95 हजार 525 लोगों की मौत हो चुकी है। गौरतलब है कि महाराष्‍ट्र, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों की रफ्तार धीमी हो गई है। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे कोरोना वायरस के 29 हजार 644 नए मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि, वायरस से मरने वालों की संख्या 1200 से अधिक है। एक दिन में 24 घंटे में 1264 लोगों की मौत हुई है। इस तरह महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 55 लाख 27 हजार 092 हो गए हैं। इस खतरनाक वायरस से मरने वालों की संख्या 86 हजार 618 पहुंच गया है। 19 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां जानकारी के लिए बता दें कि भारत के 19 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। गौरतलब है कि कोरोना के बाद ब्लैक फंगस का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।