अहमदनगर जिले में तेंदुए के हमले से महिला और पुरुष घायल
07 Dec, 2021
839
संवाददाता/ in24 न्यूज़
महाराष्ट्र के अहमदनगर (ahmad nagar) जिले के अंतर्गत आने वाले श्री रामपुर तहसील की, जहां के मोर्गे बस्ती में इन दिनों आदमखोर तेंदुए का आतंक मचा हुआ है. बताया जा रहा है कि यहां के सदावर्ते अस्पताल रोड पर सुबह 10:15 से 10:30 के बीच एक तेंदुए ने अचानक एक महिला और पुरुष पर हमला कर दिया। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद लोगों को देख तेंदुआ वहां से भाग निकला, लेकिन तेंदुए के इस हमले में कथित महिला और पुरुष बुरी तरह से घायल हो गए, जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों ने आनन फानन में स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. इस घटना ने स्थानीय ग्राम वासियों के जेहन में खौफ पैदा कर दिया है. आदमखोर तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग के अधिकारी अपने प्रयास में जुट गए हैं.