पांच सौ के नकली नोट से सावधान रहें!

 02 Sep 2021  597

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज की तारीख़ में अगर नकली नोट मिल जाए तो कई बार उसका पता ही नहीं चलता! इसके बाद अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। ऐसे में सबसे ज़रूरी कि सावधानी बरती जाए। भारतीय रिज़र्व बैंक ने नए नोटों को लेकर कुछ दिन पहले अतिरिक्त सिक्योरिटी फीचर्स जारी किया था। इसमें 500 रुपए  के नोट को लेकर रंग, आकार, थीम, सिक्योरिटी फीचर्स और डिजाइन बताया था. जो पुराने नोट से थोड़ा अलग है। आरबीआई ने बताया था कि नए नोट का आकार 63 मिमी x 150 मिमी है। इसका रंग स्टोन ग्रे है तथा इसमें नई थीम भारतीय हैरिटेज स्थल लाल किला है। अतिरिक्त सिक्योरिटी फीचर्स के बावजूद आरबीआई ने कहा था कि बाजार में नकली नोट काफी प्रचलन में आ गए हैं। अपनी वेबसाइट पर आरबीआई ने नकली और असली नोट के पहचान के लिए कुछ चीजें बताई थीं। आरबीआई की विशेषताएं नकली नोटों को पहचानने में मदद कर सकती हैं। नए 500 के नोट के बाईं तरफ '500' लिखा हुआ है. इसमें देवनागिरी लिपि का इस्तेमाल किया गया है। इस 500 के नोट में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र का ओरिएंटेशन और स्थिति बदल गई है। इसमें राष्ट्रपिता का चित्र अब केंद्र में है। महात्मा गांधी की छवि के ठीक बगल में छोटे अक्षरों में 'भारत इंडिया' लिखा हुआ है। महात्मा गांधी की छवि के दाईं ओर नोट का धागा झुकाने पर ब्लू से ग्रीन में बदल जाता है। नए नोट में वर्तमान आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास के हस्ताक्षर गारंटी क्लॉज के नीचे नोट पर मुद्रित होंगे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की छवि मुद्रा नोट के दाईं ओर वाटरमार्क सेक्शन में उभरेगी।अशोक स्तंभ नोट के दाईं ओर मौजूद है। दृष्टिबाधितों के लिए महात्मा गांधी चित्र, अशोक स्तंभ प्रतीक, ब्लीड लाइन और पहचान चिह्न की उभरी हुई प्रिंटिंग है। करेंसी नोट के पीछे की तरफ बाईं ओर नोट की छपाई का वर्ष अंकित है।  इस नोट में स्लोगन के साथ स्वच्छ भारत का लोगो नोट के पीछे बाईं ओर नीचे प्रदर्शित होता है।  ऐसे में यदि आप सावधानी बररते हैं तो आपको नकली और असली नोट की पहचान में परेशानी नहीं होगी।