मुंबई में मूसलाधार बारिश , हाई टाइट की चेतवानी

 22 Jul 2017  2293

मुंबई में शुक्रवार से  तेज बारिश हो रही  है और शनिवार को मौसम विभाग ने हाई टाइट की चेतवानी दी है।शनिवार 11.20 बजे दिन में 4.62 मीटर ऊंचे हाई टाइड की संभावना है । समंदर में ऊंची लहरें आने लगे  है।  BMC ने लोगो को समंदर के किनारे से दूर रहने के लिए कहा है।  तेज बारिश के कारण कई निचले इलाको  पर पानी भर गया है।  लोगो को काफी दिक्कतो का सामना करना पढ़ रहा है। मुंबई के दादर, अँधेरी सबवे समेत कई इलाकों में जलभराव के कारण ट्रैफिक जाम है।

  

मुंबई की लाइफलाइन लोकल ट्रैन भी धीमी पड़ गयी है।  बताया ये भी जा रहा है कि वेस्टर्न एक्सप्रेसवे हाइवें और बोरिवली से मलाड की तरफ जाने वाली सड़कों की स्थिति ज्यादा खराब है। जलभराव के कारण जाम की स्थिति बनी हुई है। मानखुर्द और शिवाजी नगर में सड़कों पर बारिश का पानी भर जाने से लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।शुक्रवार से 70 मिलीमीटर से लेकर 103 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज किया गया हैं। मुंबई में इस सीजन में अबतक 680 मिलीमीटर बारिश  दर्ज किया गया हैं।मुंबई को सप्लाई करने वाली सभी नदियाँ  भर चुकी है।