जे.जे. अस्पताल में नए साल से इलाज करवाना होगा महंगा 

 21 Dec 2017  1204

 

 
सौम्य सिंह/in24 न्यूज़ 

मुंबई के मशहूर जे.जे.अस्पताल में अगल वर्ष से इलाज करवाना महंगा हो जाएगा। देश की स्वास्थ्य प्रणाली का नमूना हम आए दिन देखते हैं। जनता की यह शिकायत अक्सर रहती है कि हॉस्पिटल प्रशासन इलाज के नाम पर लूट मचाता है। इसी का उदहारण मुंबई का मशहूर जे.जे.अस्पताल बना। आपको बता दें कि अब मुंबई के मशहूर जे.जे.अस्पताल में 2018 से इलाज करवाना महंगा हो जाएगा।

केस पेपर के शुल्क समेत करीबन 1000 सेवाएं महंगी हो जाएंगीं और नई दरें 1 जनवरी 2018 से लागू हो जाएंगे। अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि बीते 5 वर्षों में केस पेपर के शुल्क में बढ़ोतरी नहीं की गई जबकि महंगाई स्तर काफी हद तक बढ़ चुका है। मरीजों के पंजीरकण का कार्य करने वाली हेल्थ मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) का जिम्मा एक निजी कंपनी के हाथो में है जिस कारण यह शुल्क बढ़ानी पड़ रही है।

आपको बता दें कि अभी तक केस पेपर का शुल्क महज 10 रुपया था जिसमें से 6.75 रुपए एचएमआईएस को मिलते थे और 3.25 अस्पताल के खाते में जाते थे। राज्य में मौजूद चैरिटेबल अस्पतालों पर अब नकेल कसेगी क्योंकि मरीजों के परिजनों की अक्सर यह शिकायत रहती है कि उनके लिए 20 प्रतिशत अस्पताल के आरक्षित बेड नहीं मिलते जिस वजह से मरीजों को भर्ती करवाने में दिक्कत आती है।

विधान परिषद में इस मसले पर राज्य मंत्री डॉ.रंजीत पाटिल ने ऐसे चैरिटेबल अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। जे.जे.अस्पताल राज्य का सबसे बड़ा अस्प्ताल है और यहां मरीज देश के कोने-कोने से आते हैं। शुल्क बढ़ाने का सीधा असर गरीबों की जेब पर पड़ेगा क्योंकि उनके पास इतने साधन नहीं होते जिससे वो अस्प्ताल का ज्यादा खर्च उठा सकें। केस पेपर समेत सर्जरी ,पोस्टमार्टम फीस, ब्रेन, इम्प्लांट, लैप्रेस्कोपी जैसे 32 सर्जरी की फीस 140 रुपए से बढ़ाकर 250 रुपए कर दी जाएगी।