भिवंडी के 300 होमियोपैथी डॉक्टर हड़ताल पर 

 07 Feb 2018  1187

 

 

सौम्य सिंह/in24 न्यूज़ 

भिवंडी  होम्योपथी इंटीग्रेटेड मेडिकल प्रैक्टिशनर्स असोसिएशन द्वारा एनएमसी ब्रिज कोर्स का समर्थन करने के लिए  भिवंडी के लगभग तीन सौ डॉक्टर अपना दवाखाना बंद करके दो दिन से हड़ताल पर हैं। परिणामस्वरूप मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आपको बता दें कि होमियोपैथी के डॉकटर एलॉपथी के दवाइयां नहीं लिख सकते। इसके मद्देनजर केंद्र सरकार ने ब्रिज कोर्स शुरू किया है। ब्रिज कोर्स करने के बाद होम्योपथी के डॉक्टर भी अलोपथी की दवाएं लिख सकेंगे। वहीं, सरकार के इस निर्णय का एमबीबीएस डॉक्टरों ने विरोध किया है। 

बहरहाल  केंद्र सरकार के इस फैसले को चुनौती देने के लिए उच्चतम न्यायालय में याचिका भी दाखिल की गई है। इसके कारण एनएमसी ब्रिज कोर्स का समर्थन करने के लिए ऑल इंडिया होम्योपथी डॉक्टर्स असोसिएशन ने दिल्ली के रामलीला मैदान में दो दिवसीय आंदोलन का आयोजन किया है। इसका समर्थन करने के लिए भिवंडी और शाहपुर तालुका के होम्योपथी डॉक्टर अपना दवाखाना बंद करके हड़ताल पर है।