सोने-चांदी की कीमतों में आया जबरदस्त उछाल

 02 Feb 2023  438

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज भारतीय सर्राफा बाजार (indian bullion market) में सोने-चांदी (Gold-Silver) की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। आज भारतीय सर्राफा बाजार में सोने (22 कैरेट) की कीमत में 600 रुपए प्रति 10 ग्राम का उछाल देखने को मिला। इसके बाद सोने की कीमत 53,600 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 24 कैरेट वाला गोल्ड आज 650 रुपए प्रति दस ग्राम चढ़कर 58,470 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी के दाम में 1100 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद चांदी के दाम 74,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं। सोने की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 22 कैरेट वाला गोल्ड 53,750 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, तो वहीं 24 कैरेट वाला सोना राजधानी में 58,610 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा मुंबई और कोलकाता में सोने (22 कैरेट) की कीमत 53,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं इन दोनों महानगरों में 24 कैरेट वाला गोल्ड 58,470 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं चेन्नई में 22 कैरेट वाले सोने का भाव 54,700 रुपए प्रति दस ग्राम पर चल रहा है, तो 24 कैरेट शुद्धता वाला गोल्ड यहां 59,730 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है। बता दें कि वित्त वर्ष 2023-24 का बजट जारी होने के दूसरे दिन भारतीय सर्राफा बाजार का हाल सामने आया है।