गूगल ने भारत से साढ़े चार सौ से ज्यादा कर्मचारियों को बाहर निकाला

 17 Feb 2023  440

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
आर्थिक मंदी का सामना कर रहे गूगल (Google) ने भारत से साढ़े चार सौ से ज्यादा कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। देर रात की गई इस कार्रवाई से भारतीयों में अफरातफरी का माहौल है। कर्मचारियों को निकालने के पीछे गूगल ने कई तरह के कारण बताए हैं। हालांकि ट्विटर, फेसबुक, अमेजन सहित गई दिग्गज कंपनियां मंदी का हवाला देकर बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं। इसी बीच गूगल ने भी भारत से 453 कर्मचारियों को निकाला है, जिसकी जिम्मेदारी गूगल के सीईओ सुंदर पिचई ने ली है। अमेजन ने जहां 18 हजार, तो वहीं फेसबुक ने 11 हजार कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है, जबकि गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट इंक ने 12 हजार कर्मचारियों को बाहर करने का फैसला लिया है। बता दें कि ट्विटर ने भारत में तीन में से दो दफ्तरों को बंद कर दिया है और अपने कर्मचारियों  को उसके वर्क फ्रॉम होम करने को कहा है।