भाजपा ने काटा कई दिग्गजों का टिकट, जानें कौन हैं वे दिग्गज

 02 Feb 2022  295
संवाददाता/ in24 न्यूज़
भाजपा (bjp) ने कई दिग्गजों का टिकट काट दिया है. टिकट नहीं मिलने से दिग्गजों के अरमानों पर पानी फिर गया है. मुख्य रूप से इनमें स्वाति सिंह (swati singh), अपर्णा यादव (aprana yadav) और रीता बहुगुणा जोशी (rita bahuguna joshi) जैसे नाम शामिल हैं. लखनऊ केंट (lucknow cant) की सबसे चर्चित सीट से रीता बहुगुणा जोशी और अपर्णा यादव लड़ना चाहती थीं, लेकिन उन्हें उनकी मनचाही सीट से टिकट नहीं दिया गया. लखनऊ की सरोजनी नगर से विधायक और मंत्री बनीं स्वाति सिंह का भी टिकट काट दिया गया है। पिछले दिनों स्वाति सिंह और उनके पति दयाशंकर सिंह के बीच टिकट को लेकर रार की खबरें आई थीं। भाजपा ने दोनों को ही टिकट नहीं दिया है। स्वाति सिंह की जगह सरोजनी नगर से पूर्व ईडी अफसर राजेश्वर सिंह को मैदान में उतारा गया है। राजेश्वर सिंह को तीन दिन पहले ही वीआरएस की अनुमति मिली थी। इसके बाद उन्होंने भाजपा ज्वाइन की और टिकट मिल गया है। कानपुर के पूर्व पुलिस आयुक्त असीम अरुण के बाद राजेश्वर सिंह दूसरे अफसर हैं जिसे बीजेपी ने टिकट दिया है। असीम अरुण को कुछ दिन पहले कन्नौज (सदर) सीट से भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है।

स्वाति सिंह की तरह अपर्णा यादव की उम्मीदों पर भी पानी फिर गया है। सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव को लखनऊ कैंट से दावेदार माना जा रहा था। उन्होंने एक दिन पहले ही अखिलेश के खिलाफ करहल से भी उतरने की इच्छा जताई थी। इसके बाद भी न तो उन्हें करहल से उतारा गया और न ही लखनऊ कैंट से टिकट ही दिया गया।

यही हाल कुछ भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी का भी है. रीता जोशी अपने बेटे के लिए लखनऊ पूर्व की सीट मांग रही थीं। उन्होंने तो बेटे को टिकट के लिए सांसदी तक की सीट छोड़ने की इच्छा जता दी थी। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र भी लिख दिया था। इसके बाद भी बीजेपी ने उनके बेटे को टिकट नहीं दिया है।