UP BJP Manifesto 2022 :  महिला और किसानों के लिए क्या हुई घोषणा, जानें यहां

 08 Feb 2022  340

संवाददाता/ in24 न्यूज़ 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP ELELCTION 2022) के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 'लोक कल्याण संकल्प पत्र' नाम से आज मेनिफेस्टो (manifesto) जारी कर दिया।इस मौके पर गृहमंत्री अमित शाह (amit shah) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (yogi adityanath) , उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य सहित अन्य नेता उपस्थित रहे. बीजेपी के इस 'संकल्प पत्र' में महिलाओं, किसानों और युवाओं को लेकर कई बड़े वादे किए गए हैं।  

बीजेपी ने अपने इस संकल्प पत्र में क्या क्या वादे किये हैं, आइये डालते हैं एक नजर... 
 
लोक प्रतियोगी परीक्षा के लिए मुफ्त कोचिंग की सुविधा
2 करोड़ टैबलेट या स्मार्टफोन बांटने का वादा
सभी ग्राम पंचायत में जिम व खेल मैदान
लाइफ सपोर्ट से लैस एंबुलेंस की संख्या को डबल करने की बात
 
घोषणा पत्र में किसानों के लिए क्या:
 
5 हजार करोड़ की लागत से कृषि सिंचाई योजना  
सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली
गन्ना किसानों को 14 दिन के अंदर भुगतान और देरी पर ब्याज सहित भुगतान
25 हजार करोड़ की लागत से सरदार पटेल एग्रो-इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन
आलू, टमाटर, प्याज जैसी सभी फसलों पर MSP देने के लिए 1 हजार करोड़
निषादराज बोट सब्सिडी योजना का ऐलान
 
महिलाओं के लिए संकल्प पत्र में क्या:
 
कॉलेज जाने वाली सभी महिलाओं को मुफ्त स्कूटी देने का वादा
मिशन पिंक टॉयलेट के लिए 1000 करोड़ का ऐलान
हर विधवा और निराश्रित महिला को 1500 रुपये हर महीने पेंशन
उज्जवला के सभी लाभार्थियों को होली और दीपावली में 2 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त
कन्या सुमंगला योजना में मिलने वाली राशि को 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार किया जाएगा
गरीब परिवार की बेटियों के विवाह के लिए 1 लाख रुपये की आर्थिक मदद
3 नई महिला बटालियन का गठन
सभी सार्वजनिक स्थानों और शैक्षणिक संस्थानों में सुरक्षा के लिहाज से CCTV कैमरे
3000 पिंक पुलिस बूथ का निर्माण
1 करोड़ महिलाओं की आत्मनिर्भरता को लेकर 1 लाख रुपये तक का न्यूनतम दर पर लोन
UPPSC समेत सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं की संख्या दोगुनी करने का वादा
60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा
महिला एथलीटों को 5 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता।
लव जिहाद करने वालों को 10 साल की सज़ा और 1 लाख का जुर्मान
दिव्यांगो की पेंशन बढ़ाकर प्रति माह 1500 रू की जाएगी