मुंबई और गोवा को मिलेगी एक बड़ी सौगात, जल्द दौड़ेगी मुंबई - गोवा के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस

 30 May 2023  378

in24न्यूज़/ संवाददाता 

          जबसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंदे भारत ट्रेन को लॉन्च किया है, तबसे ही एक के बाद एक देश के अलग अलग राज्यों में वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत हो रही हैं। अभी हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी से जलपाईगुड़ी के बीच देश के 18वीं वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाया था। जिसके बाद अब देश की 19वीं वंदे भारत ट्रेन भी जल्द शुरू होने वाली है। मुंबई से गोवा जानेवाले लोगों को एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। देश की 19वीं वंदे भारत ट्रेन मुंबई से गोवा के बीच चलेगी जिसका ट्रायल पूरा हो चूका है। कोंकण रेलवे ने ट्रायल के लिए मध्य रेलवे से वंदे भारत का रेक लिया था। 
          आपको बता दे यह गोवा के लिए पहली और मुंबई के लिए चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस होगी। इसके पहले मुंबई-साबरमती, मुंबई-सोलापुर और मुंबई-शिर्डी के बीच ट्रेन चलाई गई है। कोंकण रेलवे के सीपीओआरओ के मुताबिक मुंबई गोवा वंदे भारत एक्सप्रेस का सफलतापूर्वक ट्रायल हो चूका है और यह पटरियों पर दौड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। गोवा की पहली वंदे भारत ट्रेन को मडगांव से सीएसएमटी के बीच लाया जाएगा। सूत्रों के अनुसार मुंबई - गोवा वंदे भारत ट्रेन तो बनकर तैयार है लेकिन इसके समय सारिणीं को लेकर अभी भी अधिकारी विचार कर रहे है। क्योंकि अगर मुंबई और गोवा रुट के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को शुरू किया जाता है तो उसके कारण तेजस ट्रेन को उस रुट पर जाने से रोकना पड़ सकता है। मुंबई - गोवा एक्सप्रेस के कारण तेजस ट्रेन प्रभावित हो सकती है। हालांकि दोनों ट्रेन ही यात्रियों को मुंबई से गोवा 7 घंटे में ही पहुंचाती है। वंदे भारत ट्रेन यात्रियों के लिए काफी आरामदायक साबित हो रही है और इसकी लोकप्रियता दिन बी दिन बढ़ती जा रही है। जिसके कारण ट्रेन की ऑक्युपेंसी क्षमता भी बढ़ती जा रही है।