मुंबईकरों को जल्द मिलेगा पानी कटौती से छुटकारा, झीलों में 80 फीसदी तक भरा पानी

 29 Jul 2023  869
संवाददाता/in24न्यूज
 
1 जुलाई से पानी कटौती का सामना कर रहे मुंबईकरों को अगस्त में राहत मिल सकती है। बीएमसी अधिकारियों के मुताबिक 
मुंबई को पानी आपूर्ति करने वाली सातों झीलों खासकर अपर वैतरणा, मध्य वैतरणा और भातसा में पानी का स्टॉक 75 से 80 प्रतिशत होने पर मुंबई में पानी कटौती रद्द की जा सकती है। जिस तरह से झीलों का जलस्तर बढ़ रहा है, उससे उम्मीद है कि 10 से 15 अगस्त के बीच मुंबई में पानी कटौती रद्द होने की घोषणा हो सकती है। मुंबई को पानी आपूर्ति करने वाली सातों झीलों में से चौथी झील मोडक सागर गुरुवार की देर रात ओवरफ्लो होकर बहने लगी। इससे पहले तुलसी, विहार और तानसा झीलें भी ओवरफ्लो हो चुकी हैं। मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाले झील क्षेत्रों में लगातार अच्छी बारिश दर्ज की जा रही है। मुंबई को पानी देने वाली सातों झीलों में शुक्रवार की सुबह 6 बजे तक 985130 एमएलडी पानी जमा हो चुका है, जो झीलों की कुल भंडारण क्षमता का 68.06 प्रतिशत है। मुंबई को अपर वैतरणा, मोडक सागर, तानसा, मध्य वैतरणा, भातसा, विहार और तुलसी झील से प्रतिदिन 3850 एमएलडी पानी की आपूर्ति की जाती है। इन झीलों की कुल भंडारण क्षमता 14,47363 एमएलडी है।