बहुमंजिली इमारत में आग लगने से मुंबई में सात की मौत, 39 घायल

 06 Oct 2023  689

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
देश  की आर्थिक राजधानी मुंबई के गोरेगांव से आग लगने की एक बड़ी घटना सामने आई है। आज तड़के एक बहुमंजिली इमारत में आग लगने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 39 घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

अग्निशमन सूत्रों के मुताबिक, आजाद मैदान के पास एमजी रोड पर जय भवानी बिल्डिंग में तडक़े करीब तीन बजे लगी, जिससे सात लोगों की मौत हो गई। इमारत से 46 लोगों को बचाया गया है। बता दें कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ऐलान किया है कि मृतकों के परिजनों को राहत के तौर पर पांच-पांच लाख रुपए दिए जाएंगे। बता दें कि अब तक आग लगने की असली वजह सामने नहीं आ पाई है।