रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' में विलेन की भूमिका में नजर आएगा यह एक्टर

 15 Sep 2023  444

संवाददाता/ in24news  
 

रोहित शेट्टी की सिंघम फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। फिल्म काफी वक्त से चर्चा में बनी हुई है। रोहित शेट्टी की पिछली फिल्में 'सिंघम' और 'सिंघम रिटर्न' काफी ज्यादा सुपरहिट रही थी। अब फैंस फिल्म के अगले पाठ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'सिंघम 3' की जैसे ही घोषणा हुई थी फैंस का एक्साइटमेंट लेवल काफी हाई हो गया था, और फैंस फिल्म के लेटेस्ट अपडेट का इंतजार कर रहे थे। 'सिंघम अगेन' को लेकर कुछ समय पहले खबर आई थी कि फिल्म में टाइगर श्रॉफ की एंट्री हुई है। वही अब फिल्म में विलेन के रोल में कौन नजर आने वाला है जिसको लेकर अब पर्दा उठ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में अर्जुन कपूर की भी एंट्री हो गई है। अर्जुन कपूर 'सिंघम अगेन' में विलेन के किरदार में नजर आएंगे। बताया जा रहा है की फिल्म 'सिंघम अगेन' में अर्जुन की एंट्री को रोहित शेट्टी और उनकी टीम में सीक्रेट रखा है कथित तौर पर अर्जुन कपूर ने फिल्म 'सिंघम अगेन' के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी अजय देवगन की 'सिंघम' साल 2011 में और 'सिंघम 2' 2014 में रिलीज हुई थी। अब 'सिंघम 3' साल 2024 के अगस्त में रिलीज होगी। अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम 3' बॉक्स ऑफिस पर अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' से टकराएगी। दोनों ही मूवी 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बता दें 'सिंघम अगेन' में अर्जुन कपूर बतौर विलेन चार सुपर कॉप सिंघम, सिम्बा, सूर्यवंशी और लेडी सिंघम से भिड़ते हुए नजर आएंगे।