सिद्धू ने की भूख हड़ताल खत्म

 09 Oct 2021  477

संवाददाता/in24 न्यूज़।
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भूख हड़ताल पर बैठे पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने भूख हड़ताल खत्म कर दी है। सिद्धू ने ट्वीट करके कहा आशीष मिश्रा के सरेंडर करने के बाद उन्होंने रमन कश्यप के परिवार के साथ अपना व्रत तोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि सच का मार्ग हमेशा जीत प्राप्त करेगा। सिद्धू ने एक बच्ची के हाथों दूध पीकर भूख हड़ताल समाप्त की। विजय इंद्र सिंगला और राजकुमार चब्बेवाल ने भी दूध पीकर भूख हड़ताल समाप्त की। नवजोत सिद्धू ने केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र के बेटे आशीष मिश्र के क्राइम ब्रांच के सामने पेश होने के बाद अपना धरना खत्म किया। नवजोत सिद्धू 8 अक्टूबर से लखीमपुर के एक पत्रकार के घर भूख हड़ताल पर थे और उन्होंने मौन व्रत रखा हुआ था। केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्र को यूपी पुलिस ने 8 अक्टूबर को भी पूछताछ के लिए नोटिस देकर बुलाया था, लेकिन वो नहीं पहुंचे। उसके बाद 8 अक्टूबर को ही 9 अक्टूबर सुबह 11 बजे तक पेश होने का नोटिस आशीष मिश्र के घर के बाहर लगाया गया था, जिसके बाद आशीष मिश्रा ने क्राइम ब्रांच के सामने पेशी दी है। बता दें कि इससे पहले सिद्धू ने भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी थी।